SSC CHSL Exam 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकंडरी लेवल (CHSL) परीक्षा, 2025 के लिए 23 जून को नोटिफिकेशन जारी किया है. इसके साथ ही ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. आवेदन करने की आखिरी तारीख 18 जुलाई है. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 3131 रिक्तियां भरी जानी हैं.
ये हैं महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि : 18 जुलाई 2025
ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि : 19 जुलाई 2025
आवेदन में सुधार करने की तिथि : 23 जुलाई से 24 जुलाई 2025
टियर- 1 परीक्षा की तिथि : 8 सितंबर से 18 सितंबर 2025
टियर- 2 परीक्षा की तिथि : फरवरी से मार्च 2026
यहां चेक करें योग्यता मानदंड
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं कक्षा की परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए. शैक्षिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. वहीं, 18 वर्ष से 27 वर्ष तक के आयु वर्ग के अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के अनुसार की जाएगी.

ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन टियर- 1 परीक्षा, टियर- 2 परीक्षा और स्किल टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा. परीक्षा पैटर्न की डिटेल जानकारी के लिए नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.
इन स्टेप से करें ऑनलाइन अप्लाई
ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए एसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट, ssc.gov.in पर विजिट करें. इसके बाद, होमपेज पर उपलब्ध अप्लाई लिंक पर क्लिक करें. अब एक नया पेज खुलेगा. यहां संबंधित एग्जाम के अप्लाई लिंक पर क्लिक करें. अब न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन लिंक के जरिये मांगी गई जानकारियां भर कर सबमिट करें. इसके बाद, अपने यूजरनेम (रजिस्ट्रेशन नंबर) और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- SBI PO Recruitment 2025: एसबीआई पीओ की 541 वैकेंसी, आवेदन की लास्ट डेट नजदीक



