BPSC Integrated 71st CCE: पटना: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने अपनी 71वीं CCE भर्ती में रिक्तियों की संख्या 1250 से बढ़ाकर 1264 कर दिया है. इसमें 14 नए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) के पद जोड़े गए हैं. इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विभिन्न विभागों में अब कुल 1264 रिक्तियां भरी जाएंगी. इसके अलावा, प्रारंभिक परीक्षा की तिथि में भी परिवर्तन किया गया है. पूर्व में, प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 30 अगस्त 2025 को संभावित था, जिसमें बदलाव करते हुए अब इसे 10 सितंबर 2025 को निर्धारित किया गया है.
ऑनलाइन आवेदन 2 जून 2025 से जारी है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2025 है. नोटिफिकेशन में अभ्यर्थियों की श्रेणी के अनुसार रिक्तियों का विवरण उपलब्ध कराया गया है. आवेदन करने के इच्छुक व पात्र उम्मीदवार, ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इसके अलावा, नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं.
ये है योग्यता मानदंड
इस परीक्षा के लिए वैसे अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. शैक्षिक योग्यता की डिटेल जानकारी नोटिफिकेशन में दी गई है. उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सेवावार, 21 वर्ष व 22 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है. हालांकि, आरक्षित श्रेणी के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दिए जाने का प्रावधान है. आयु की गणना 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी.
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. फाइनल मेरिट सूची मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी. चयन प्रक्रिया की डिटेल जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट, bpsc.bih.nic.in पर विजिट कर सकते हैं.

इन स्टेप से करें ऑनलाइन आवेदन
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट, onlinebpsc.bihar.gov.in पर विजिट करना होगा. इसके बाद, दिए गए लिंक पर क्लिक करके मांगी गई जानकारी भर कर वन टाइम रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजरनेम और पासवर्ड के माध्यम से लॉगइन करके आगे की आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे.

ऑनलाइन आवेदन के लिए ये है डायरेक्ट लिंक
यह भी पढ़ें- 71st BPSC Prelims: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 10 सितंबर को, इन टिप्स से करें एग्जाम क्रैक



