Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeपॉलिटिक्सPM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 7200 करोड़ की...

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री ने बिहार को दी 7200 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को बिहार के मोतिहारी पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर उन्होंने ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित समारोह में 7200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया. ये परियोजनाएं रेल, सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन, इलेक्ट्रॉनिक्स व सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों से संबंधित हैं. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस मौके पर मंच पर उपस्थित रहे.

प्रधानमंत्री ने बिहार में कई महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं की सौगात दी. इसमें समस्तीपुर–बछवाड़ा रेलखंड पर स्वचालित सिग्नलिंग प्रणाली का उद्घाटन, पाटलिपुत्र में वंदे भारत ट्रेन के लिए रखरखाव सुविधा और दरभंगा-नरकटियागंज रेलखंड के दोहरीकरण जैसी परियोजनाएं शामिल हैं. इन परियोजनाओं की कुल लागत लगभग 4080 करोड़ रुपये है.

पीएम मोदी ने चार नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को ऑनलाइन हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. ये ट्रेनें राजेन्द्र नगर टर्मिनल (पटना) से नई दिल्ली, बापूधाम मोतिहारी से आनंद विहार टर्मिनल (दिल्ली), दरभंगा से लखनऊ (गोमती नगर) और मालदा टाउन से लखनऊ (गोमती नगर) के बीच चलेंगी.

प्रधानमंत्री ने एनएच‑319 पर 4 लेन वाले आरा बाइपास की आधारशिला रखी, जो आरा-मोहनिया एनएच‑319 और पटना-बक्सर एनएच‑922 को जोड़ेगा. इसके साथ ही परारिया से मोहनिया तक 4 लेन वाले खंड का उद्घाटन किया, जिसकी अनुमानित लागत 820 करोड़ रुपये है.

Advertisement

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने दरभंगा में सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क्स ऑफ इंडिया (STPI) के नए केंद्र और पटना में अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सुविधा का भी उद्घाटन किया. साथ ही, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना (PMMSY) के अंतर्गत बिहार के जलीय कृषि और मत्स्य पालन क्षेत्र के विकास हेतु कई परियोजनाएं शुरू की गईं.

पीएम मोदी ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत बिहार की लगभग 61500 स्वयं सहायता समूहों को 400 करोड़ रुपये की राशि वितरित की. उन्होंने बताया कि अब तक 10 करोड़ से अधिक महिलाओं को महिला-नेतृत्व वाले स्वयं सहायता समूहों से जोड़ा गया है.

मोतिहारी में पीएम ने प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के अंतर्गत 40000 लाभार्थियों को 160 करोड़ रुपये की राशि जारी की और 12000 लाभार्थियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम के तहत पांच लाभार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से गृह-चाबियां भी सौंपीं.

Advertisement

सभा स्थल पहुंचने से पूर्व प्रधानमंत्री मोदी ने खुली गाड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ रोड शो किया. रास्ते भर लोगों ने मोदी-मोदी के नारों और पुष्पवर्षा से उनका स्वागत किया. वहीं, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने हाथ हिलाकर जनसमूह का अभिवादन किया.

यह भी पढ़ें- कानून-व्यवस्था को लेकर पटना में लगे ‘गुंडाराज’ के पोस्टर, 8 हत्याओं का जिक्र

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments