Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeबिजनेस22 सितंबर से सस्ता होगा बाजार: दूध, दवाइयों, एसी-टीवी और गाड़ियों पर...

22 सितंबर से सस्ता होगा बाजार: दूध, दवाइयों, एसी-टीवी और गाड़ियों पर घटा जीएसटी

GST 2.0: जीएसटी काउंसिल की ओर से भारत के अप्रत्यक्ष कर ढ़ांचे में ऐतिहासिक बदलाव किया गया है. इस कारण 22 सितंबर से देश में कई चीजों के दामों में कमी देखने को मिलेगी और इससे आम जनता को सीधे फायदा होगा. नए जीएसटी कर ढ़ांचे की खास बात यह है कि इसमें स्लैब की संख्या चार (5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत) से घटाकर दो (5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत) कर दी गई है. वहीं, लग्जरी और सिन गुड्स पर 40 प्रतिशत टैक्स लगाने का ऐलान किया गया है. इनमें लग्जरी कार, गुड्स और सिगरेट व तंबाकू जैसे उत्पाद आते हैं. जिन उत्पादों पर सरकार की ओर से कर कम किया गया है, उनमें खाने-पीने के सामान, उर्वरक, फुटवियर और टेक्सटाइल शामिल हैं.

दुग्ध उत्पाद: अब अल्ट्रा-हाई टेंपरेचर (यूएचटी) दूध टैक्स फ्री होगा, फिलहाल इस पर 5 प्रतिशत जीएसटी है. वहीं, कंडेंस्ड मिल्क, मक्खन, घी, पनीर और चीज आदि पर टैक्स को 12 से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामान: हेयर ऑयल, शैंपू, टूथपेस्ट, साबुन, टूथब्रश और शेविंग क्रीम पर अब सिर्फ 5% टैक्स लगेगा, जो पहले 18% था.

खाद्य वस्तुएं: माल्ट, स्टार्च, पास्ता, कॉर्नफ्लेक्स, बिस्कुट और यहां तक ​​कि चॉकलेट और कोको उत्पादों पर कर की दर को 12-18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.

ड्राई फ्रूट्स: बादाम, पिस्ता, हेजलनट, काजू और खजूर पर पहले 12 प्रतिशत कर लगता था, अब केवल 5 प्रतिशत कर लगेगा.

चीनी उत्पाद: प्रोसेस्ड चीनी, चीनी सिरप, टॉफी और कैंडी जैसी मीठी वस्तुओं पर अब 5 प्रतिशत टैक्स लगेगा.

पैकेज फूड्स: नमकीन, भुजिया, मिक्सचर और इसी तरह की खाने योग्य तैयार वस्तुएं (भुने हुए चने को छोड़कर), पहले से पैक और लेबल लगी हुई, पर कर 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है.

कृषि: उर्वरकों पर टैक्स को 12 और 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है. वहीं, बीज व फसल के लिए जरूरी पोषक तत्वों और ट्रैक्टर व उसके पार्ट्स पर कर को 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत कर दिया गया है.

हेल्थकेयर: जीवन रक्षक दवाओं, स्वास्थ्य संबंधी उत्पादों और कुछ चिकित्सा उपकरणों पर कर की दर 12 प्रतिशत/18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत या शून्य कर दी गई है.

व्यक्तिगत जीवन और स्वास्थ्य बीमा पॉलिसियां, जिनमें फैमिली फ्लोटर भी शामिल है, जिन पर पहले 12 प्रतिशत कर लगता था, अब उन पर कोई कर नहीं लगेगा.

थर्मामीटर और ग्लूकोमीटर सहित नियमित उपयोग की जाने वाली अधिकांश चिकित्सा वस्तुएं 5 प्रतिशत कर दायरे में आएंगी.

कंज्यूमर गुड्स: एसी और टेलीविजन पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है.

जूते और कपड़ों पर जीएसटी 12 प्रतिशत से घटकर 5 प्रतिशत हो गया है, जिससे बाजार में बिकने वाले उत्पादों की लागत कम हो गई है.

ऑटोमोबाइल: सरकार ने 1200 सीसी और 4 मीटर तक की पेट्रोल, पेट्रोल हाइब्रिड, एलपीजी और सीएनजी कारों पर जीएसटी को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है.

वहीं, 1500 सीसी और 4 मीटर तक की डीजल, डीजल हाइब्रिड कारों पर टैक्स को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है.

इसके साथ ही 350 सीसी और उससे कम की मोटरसाइकिल, तिपहिया वाहन और ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स पर टैक्स की दर को 28 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- मन की बात में पीएम मोदी का संदेश: जीवन की हर जरूरत में अपनाएं स्वदेशी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments