Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeजॉब्सBTSC Staff Nurse Recruitment 2025: स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए 23...

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: स्टाफ नर्स की भर्ती के लिए 23 मई तक आवेदन, 11389 वैकेंसी

BTSC Staff Nurse Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत स्टाफ नर्स के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 अप्रैल 2025 से जारी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 23 मई 2025 है. ऐसे में, जो अभ्यर्थी आवेदन करने के इच्छुक हैं, उन्हें अब जरा भी विलंब नहीं करना चाहिए. इस रिक्रूटमेंट के माध्यम से कुल 11389 पदों को भरा जाना है. पात्र उम्मीदवार, बीटीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर अप्लाई कर सकते हैं.

पात्रता मानदंड
शैक्षिक योग्यता: उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी (GNM) या बीएससी नर्सिंग की डिग्री प्राप्त होनी चाहिए.

रजिस्ट्रेशन: बिहार परिचारिक निबंधन परिषद, पटना में पंजीकरण अनिवार्य है.

आयु सीमा: 1 अगस्त 2024 के अनुसार, उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए. सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए अधिकतम आयु 37 वर्ष, सामान्य वर्ग की महिलाओं और पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष / महिला) के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति / जनजाति के लिए अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गई है.

चयन प्रक्रिया
अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) और कार्य अनुभव के आधार पर किया जाएगा. लिखित परीक्षा 75 अंकों की वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी. अनुभव मूल्यांकन की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं.

Advertisement

आवेदन शुल्क
सामान्य / पिछड़ा / अत्यंत पिछड़ा / आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग: 600 रुपये

अनुसूचित जाति / जनजाति (केवल बिहार निवासी): 150 रुपये

बिहार की सभी वर्गों की महिलाएं: 150 रुपये

अन्य राज्य के सभी उम्मीदवार: 600 रुपये

शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा.

वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को वेतनमान 9300-34800 (ग्रेड पे- 4600) के अनुसार वेतन प्रदान किया जाएगा.

आवेदन प्रक्रिया
BTSC की ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं.

“Recruitment” सेक्शन में जाकर संबंधित भर्ती के लिए “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.

आवश्यक विवरण भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें.

आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें.

भविष्य के संदर्भ के लिए एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी सुरक्षित रखें.

Advertisement

यह भी पढ़ें- Covid Cases in India: भारत में फिर बढ़ रहे कोविड के मामले, सतर्कता और सावधानी जरूरी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments