Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराज्यबिहारसर शर्म से झुक जाता है, राज्य की बदनामी होती है, मुजफ्फरपुर...

सर शर्म से झुक जाता है, राज्य की बदनामी होती है, मुजफ्फरपुर रेप कांड पर बोले खान सर

Muzaffarpur Rape Case: बिहार के प्रसिद्ध शिक्षक ‘खान सर’ इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में उन्होंने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया था, जिसमें शिक्षा और राजनीति के क्षेत्रों में प्रसिद्ध लोगों ने शिरकत की थी. खान सर ने शनिवार को मुजफ्फरपुर रेप कांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं नहीं होनी चाहिए. ऐसी घटनाओं से सर शर्म से झुक जाता है, राज्य की बदनामी होती है.

खान सर ने कहा कि यह एक बहुत ही क्रूर घटना थी. बिहार के राज्यपाल ने भी इस पर दुख प्रकट किया है. कोई इंसान इतना असंवेदनशील कैसे हो सकता है कि नौ साल की बच्ची के साथ बलात्कार करे और वह बच्ची रेंगती हुई बाहर आए. अस्पताल में भर्ती कराने के लिए उसे एंबुलेंस के चक्कर लगाने पड़े. मानवता कहां बची है?

बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर खान सर ने कहा कि जिस तरह की घटना हमारे संज्ञान में आई है, इसे लेकर अस्पतालों में एक प्रोटोकॉल होना चाहिए, जिसके तहत ऐसे गंभीर मामलों पर तुरंत संज्ञान लिया जाना चाहिए. पीएमसीएच तो बिहार का सबसे बड़ा अस्पताल है. वहां अगर बेड पाने के लिए बच्ची को एंबुलेंस से इधर-उधर चक्कर लगाना पड़े तो कहीं न कहीं इससे जिला और राज्य की बदनामी होती है. बच्ची को पीएमसीएच में समय पर इलाज नहीं मिला, जिससे उस बच्ची की मौत हो गई. खान सर ने वकीलों से भी अपील की है कि रेप-एसिड पीड़ितों के आरोपियों का केस न लड़ें.

Advertisement

इसी बीच, बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बकरीद के मौके पर मशहूर शिक्षक खान सर के कोचिंग संस्थान पहुंचे और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं. बकरीद पर खान सर ने कहा कि आज बकरीद का दिन है, इसलिए मैं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. आरिफ मोहम्मद खान हमें राज्यपाल के तौर पर मिले हैं, यह हम बिहारियों के लिए सौभाग्य की बात है. वह बुद्धिजीवी और विद्वान व्यक्ति हैं. उन्होंने एक बार हमसे मिलने की इच्छा व्यक्त की थी. वह आए थे और जब हम उन्हें ले जा रहे थे तो रास्ते में क्लासरूम पड़ा. जिसे देखकर उन्होंने क्लासरूम में जाने की इच्छा जाहिर की. जहां दिव्यांगों के लिए सीट रिजर्व देखकर उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह भी क्लास लेने के लिए एक दिन आएंगे. यह हमारे बच्चों का सौभाग्य होगा कि वह क्लास लेंगे.

Advertisement

अपनी शादी के बारे में शिक्षक खान सर ने कहा कि जैसे हर कोई मैनेज करता है, वैसे ही हम भी मैनेज कर रहे हैं. मैं अपना ऑफिस संभाल रहा हूं और वह अपना विभाग संभाल रही हैं.

(इनपुट-आईएएनएस)

यह भी पढ़ें- 71st BPSC Prelims: बीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 30 अगस्त को, इन टिप्स से करें एग्जाम क्रैक

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments